बिहार का वैभव सितारे तोड़ रहा

हरारे में खेले जा रहे ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच भारतीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बिहार के इस युवा क्रिकेटर ने महज़ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए भारत को 411 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। Read more...

U-19 WORLDCUPCRICKET

2/6/2026

वैभव की इस पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 218 से अधिक का रहा। यह पारी न सिर्फ फाइनल मुकाबले की दिशा तय करने वाली साबित हुई, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में भी खास दर्ज हो गई।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नज़र डालें तो यह साफ होता है कि

फाइनल मुकाबले में 175 रन या उससे अधिक की पारी इससे पहले कभी नहीं खेली गई थी।

वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

हालांकि पूरे टूर्नामेंट इतिहास में कुछ मौकों पर 175 से अधिक रन बने हैं, लेकिन फाइनल जैसे बड़े मंच पर यह पहली बार हुआ है, जो इस पारी को और भी ऐतिहासिक बनाता है।

सोशल मीडिया पर छाए वैभव

इस ऐतिहासिक पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जबरदस्त चर्चा में हैं।

भारत में वे पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहे हैं

वहीं ग्लोबल ट्रेंड में उनका नाम तीसरे स्थान पर बना हुआ है

क्रिकेट फैंस, पूर्व खिलाड़ी और विशेषज्ञ उनकी पारी को भविष्य के भारतीय क्रिकेट की झलक बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। उन्होंने लिखा:

“आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।”