Contact for add: 9473430443
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल: भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाज करेगा, देखें अंतिम मुकाबले का playing 11
हरारे में आज आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें भारत अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 की टीमें आमने-सामने हैं। खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। मैच दोपहर 1:00 बजे शुरू हुआ।
U-19 WORLDCUPCRICKET
2/6/20261 मिनट पढ़ें
दोनों टीमें मजबूत और संतुलित
फाइनल के लिए दोनों टीमों ने अपने-अपने मजबूत और संतुलित प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। युवा खिलाड़ियों से सजी दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं।
भारत अंडर-19 की प्लेइंग इलेवन
आरन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिग्यान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
इंग्लैंड अंडर-19 की प्लेइंग इलेवन
बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयेस, थॉमस र्यू (कप्तान व विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की नज़रें मज़बूत बल्लेबाज़ी की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होंगी, जबकि इंग्लैंड के युवा गेंदबाज़ भारतीय बल्लेबाज़ों को रोकने की चुनौती के साथ मैदान में उतरे हैं। क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले फाइनल की उम्मीद है।
Contact
Reach out for sports updates or feedback
hello@sportsvani.com
© 2025. All rights reserved.