Contact for add: 9473430443
Alyssa Healy retirement पर्थ टेस्ट के साथ शानदार युग का अंत
Alyssa Healy retirement ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रही हैं। भारत के खिलाफ पर्थ में पिंक-बॉल टेस्ट उनका आखिरी मैच है। Sportsvani पर जानें उनके शानदार करियर के आंकड़े।
CRICKET
3/6/20261 मिनट पढ़ें


पर्थ में पिंक-बॉल टेस्ट के साथ एक शानदार युग का अंत
पर्थ: अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के सबसे सुनहरे अध्यायों में से एक का अब अंत होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह रही हैं। भारत के खिलाफ पर्थ में आज (6 मार्च 2026) से शुरू हुआ ऐतिहासिक पिंक-बॉल (डे-नाइट) टेस्ट उनके 16 साल लंबे (2010-2026) और बेदाग करियर का अंतिम मुकाबला है।
आखिरी वनडे में खेली थी तूफानी पारी संन्यास की आधिकारिक घोषणा वह पहले ही कर चुकी थीं, लेकिन विदाई से ठीक पहले उन्होंने दुनिया को दिखाया कि उन्हें 'चैंपियन' क्यों कहा जाता है। 1 मार्च 2026 को होबार्ट में खेले गए अपने करियर के अंतिम वनडे मुकाबले में हीली ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने मात्र 98 गेंदों में 158 रनों की ऐतिहासिक और तूफानी पारी खेली। मैदान से वापस लौटते समय भारतीय टीम ने खेल भावना का बेहतरीन परिचय देते हुए इस दिग्गज खिलाड़ी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' (Guard of Honour) देकर सम्मानित किया था।
तीनों फॉर्मेट में रहा है दबदबा एलिसा हीली का नाम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) में एक खौफनाक ओपनर के रूप में दर्ज है। विकेट के पीछे उनकी फुर्ती और विकेट के आगे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को कई विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है।
भारत की खराब शुरुआत, 58/2
पर्थ में आस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत की खराब शुरुआत हुई है। टीम ने 54 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। अभी प्रतीका रावल (15) और जेमिमा (0) मैदान पर है। स्मृति मंधाना चार और सेफाली वर्मा 35 रन बनाकर आउट हो गईं। आस्ट्रेलिया की सदरलैंड और हेमिलटन को एक-एक सफलता हाथ लगी।
Contact
Reach out for sports updates or feedback
hello@sportsvani.com
© 2025. All rights reserved.