बिहार क्रिकेट एसोसिएशन संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने अपने संबद्ध ऐसे सभी खिलाड़ियों से संपर्क करने की अपील की है, जिन्होंने 2018 के बाद सक्रिय क्रिकेट से संन्यास (Retirement) की घोषणा कर दी है और भविष्य में किसी भी प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में भाग न लेने का निर्णय लिया है।

CRICKET

2/6/20261 मिनट पढ़ें

एसोसिएशन ने बताया कि ऐसे खिलाड़ी, जो बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत रहे हैं, वे 10 फरवरी 2026 तक अपना पूरा विवरण, जिसमें ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर शामिल हों, निम्न ई-मेल पते पर भेजें:

bcaoffice@biharcricketassociation.com

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का उद्देश्य इन सेवानिवृत्त खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान देते हुए उनके लिए एक सम्मानजनक विदाई समारोह का आयोजन करना है। समय पर जानकारी उपलब्ध कराने से एसोसिएशन को आयोजन की तैयारियों में सुविधा होगी।

एसोसिएशन ने सभी पात्र खिलाड़ियों से सहयोग की अपील की है।