Rising Stars Asia Cup 2026 फाइनल में भारत बनाम बांग्लादेश, पाकिस्तान की शर्मनाक हार

Rising Stars Asia Cup 2026 "महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के फाइनल में भिड़ेंगी भारत और बांग्लादेश की टीमें! सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 56 रनों पर ढेर कर दी बड़ी जीत हासिल की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के न्यूनतम स्कोर के आंकड़ों के साथ जानें फाइनल का पूरा अपडेट।

CRICKET

2/20/20261 मिनट पढ़ें

फाइनल में भारत बनाम बांग्लादेश, पाकिस्तान की शर्मनाक हार

बैंकॉक: महिला 'राइजिंग स्टार्स' एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुँच चुका है। 22 फरवरी को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में अब भारत 'ए' का सामना बांग्लादेश 'ए' के साथ होगा। शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 54 रनों से एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है।

पाकिस्तान की ऐतिहासिक दुर्गति

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान 'ए' की टीम पूरी तरह बिखर गई। 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी पाकिस्तानी टीम महज 56 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश की कप्तान फहिमा खातून (40* रन और 2 विकेट) ने अपनी घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम स्कोर (महिला)

पाकिस्तान का यह 56 रनों का स्कोर बेशक बहुत कम है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में महिला टीमों के सबसे न्यूनतम स्कोर इससे भी काफी भयावह रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 और वनडे में सिमटने वाले 5 सबसे कम स्कोर इस प्रकार हैं: