Ind vs NZ T20 टीम इंडिया में ऊपर से नीचे तक खुंखार बल्लेबाज, वर्ल्ड कप में विरोधियों में दिखेगा खौफ

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी 'खूंखार' फॉर्म का ट्रेलर दिखा दिया है। शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के 208 रनों के विशाल लक्ष्य को महज 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। 7 विकेट की इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा मात्र 6 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद मैदान पर जो हुआ, उसने कीवी गेंदबाजों की रूह कंपा दी। ईशान किशन ने तबाही मचाते हुए सिर्फ 32 गेंदों में 76 रनों (11 चौके, 4 छक्के) की पारी खेली। उन्होंने मात्र 21 गेंदों में अर्धशतक जड़कर भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी-20 फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बनाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी पुरानी लय में लौटते हुए 'मिस्टर 360' वाला अंदाज दिखाया। सूर्या ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन कूटे, जिसमें 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। अंत में शिवम दुबे ने भी 18 गेंदों में 36 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर मैच को फिनिश किया। Read More...

CRICKET

1/23/20261 मिनट पढ़ें

वर्ल्ड कप के लिए खतरे की घंटी

भारतीय टीम की यह बैटिंग गहराई दुनिया भर की टीमों के लिए चेतावनी है। टॉप ऑर्डर फेल होने के बावजूद मिडिल ऑर्डर ने जिस तरह 13.63 के रन रेट से रन बनाए, उसने साबित कर दिया कि टीम इंडिया में ऊपर से नीचे तक 'मैच विनर' भरे हुए हैं। 200+ का स्कोर 5 ओवर शेष रहते चेज करना यह बताता है कि इस बार वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों का खौफ साफ दिखने वाला है।