T20 World Cup: आज ट्रिपल हेडर का रोमांच; अफगानिस्तान के सामने कीवी चुनौती, नेपाल के लिए 'अग्निपरीक्षा'

एसवी डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार को 'सुपर संडे' के तहत तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। चेन्नई से लेकर मुंबई और कोलंबो तक क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा। आइए डालते हैं आज होने वाले मैचों के समीकरणों पर एक नज़र:

CRICKETICCWORLDCUP2026

2/7/20261 मिनट पढ़ें

1. अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (चेन्नई, सुबह 11:00 बजे)

दिन का पहला मुकाबला चेन्नई में होगा, जहाँ हालिया फॉर्म के मामले में अफगानिस्तान का पलड़ा भारी दिख रहा है।

  • फॉर्म: अफगानिस्तान ने अपने पिछले 5 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड पिछले 5 मैचों में केवल एक ही जीत दर्ज कर पाया है।

  • तर्क: हालांकि न्यूजीलैंड ने अपने सभी पिछले 5 मैच भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेले हैं, वहीं अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीमों को हराया है।

  • Head to Head: पिछले 3 मुकाबलों में दोनों का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। 2024 में अफगानिस्तान ने कीवियों को 84 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

2. इंग्लैंड बनाम नेपाल (मुंबई, दोपहर 3:00 बजे)

वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला ऐतिहासिक होगा क्योंकि क्रिकेट के इतिहास में पहली बार इंग्लैंड और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी।

  • चुनौती: नेपाल ने अपने पिछले पांचों मैच जीते हैं, लेकिन वे सामोआ और जापान जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ थे। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

  • विश्लेषण: कागजों पर इंग्लैंड बेहद मजबूत है, नेपाल के लिए यह मुकाबला किसी बड़ी 'अग्निपरीक्षा' से कम नहीं होगा।

3. श्रीलंका बनाम आयरलैंड (कोलंबो, शाम 7:00 बजे)

तीसरा मुकाबला श्रीलंका के घरेलू मैदान आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • रिकॉर्ड: हेड-टू-हेड आंकड़ों में श्रीलंका का दबदबा साफ़ दिखता है। पिछले तीनों मुकाबलों में श्रीलंका ने आयरलैंड को मात दी है।

  • हालिया प्रदर्शन: श्रीलंका पिछले 5 में से 3 मैच हारकर संघर्ष कर रही है, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों का सामना किया है। वहीं, आयरलैंड ने यूएई और इटली के खिलाफ जीत दर्ज की है, लेकिन इटली जैसी टीम से हारना उनके लिए चिंता का विषय है।